फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश की योगी सरकार पूर्व की सपा सरकार में हुए विकास कार्यों को छू तक नहीं पा रही है। जनता अब अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। गुलाबपुर में पूर्व सैनिक रवींद्र सिंह यादव की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से आम आदमी त्रस्त हो चुका है। सरकार को लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। बिजली नहीं आ रही है लेकिन विद्युत विभाग लोगों के कनेक्शन काटने में लगा है। जनता को विकास का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा ने लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के एक माह में ही लोकप्रियता खो चुकी है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक रवींद्र सिंह यादव पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बीएसएफ में तैनात थे। छह मई 2017 को बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई थी। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, विधायक ब्रजेश कठेरिया, रामपाल सिंह यादव, प्रधान उमेश शर्मा, मातादीन यादव, प्रमोद यादव, ज्ञानेंद्र चौहान, हरिओम मिश्रा, शिवनाथ चौहान, यश चौधरी, बालकराम दिवाकर, संतोष यादव, अवधेश यादव, सुभाष यादव, नेम सिंह, आधार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें