फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को किसान ही सत्ता से हटाएगा: प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को भोगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान के नेतृत्व में संदेश यात्रा निकाली। प्रदेश महासचिव ने कहा विधानसभा चुनाव 2022 में किसान ही भाजपा को सत्ता से हटाएगा। भाजपा सरकार की किसान नीतियों ने प्रदेश ही नहीं देश का किसान परेशान है।
विज्ञापन

बुधवार को भोगांव विधानसभा क्षेत्र के गंाव रकरी, दानचौरा, बीरपुर, बरहट, विरसिंहपुर, प्रसादपुर, भैंसरोली में निकाली गई संदेश यात्रा में प्रदेश महासचिव ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा अब कांग्रेस ही किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। किसानों को न्याय दिलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा भाजपा सरकार को अन्नदाता किसान की कोई चिंता नहीं है।
सरकार पूंजीपतियों के हित में कानून बना रही है। केंद्र सरकार के कानून से किसान का नुकसान होगा। कृषि कानूनों का लाभ पूंजीपतियों को ही मिलेगा। कांग्रेस हमेशा किसानों के हित के लिए संघर्ष करती रही है। सरकार में रहते हुए कांग्रेस ने किसानों को कई तरह के लाभ पहुंचाए हैं। नीतियां हमेशा से किसानों के लिए लाभकारी रही हैं। इस मौके पर शरद कश्यप, सर्वेश लोधी, पंकज सक्सैना, वाजिद अली, पिंटू चौहान, शाहबुद्दीन, चंद्रप्रकाश दुबे, महेंद्र शाक्य, कैलाश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें