मैनपुरी। किसानाें की समस्याओं का समाधान कराने के लिए मंगलवार को कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालयों पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तहसील सदर में कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम रजनीकांत को पांच सूत्री ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बेसहारा गोवंश से फसलों की हो रही बरबादी, किसान को लागत से कम मिल रहा मूल्य, पराली की समस्या से परेशानी, बिजली बिलों में मनमानी आदि की शिकायत की। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, मनोज चतुर्वेदी, शरद पचौरी, मनोज शाक्य, चंद्रप्रकाश दुबे, उमेश टिंगल, किशन बहादुर उपाध्याय मौजूद रहे। करहल में एसडीएम रत्नकुमार वर्मा को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की गई। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य, नसीम पठान, धीरज श्रीवास्तव, फरीद अली, शिवराज सिंह, गजेंद्र सिंह, भीमसेन कठेरिया, शिवधीश यादव, मंजूर अली, विनोद कुमार मौजूद रहे। घिरोर में ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव, जिला प्रभारी आलोक यादव, अभिलाख यादव, विनोद यादव, भैयालाल गुप्ता, महेश, सहदेव, सुखवीर सिंह ने एसडीएम अनिल कुमार कटियार को ज्ञापन दिया।
किसानों की परेशानी हो दूर
किशनी/भोगांव। किशनी तहसील में एसडीएम रामसकल मौर्य ज्ञापन देकर किसानों की परेशानी दूर करने की मांग की गई। सुग्रीव यादव, अजय कुमार, सुशील यादव, पुरुषोत्तम यादव, प्रमोद कुमार, राजपाल सिंह, शिवप्रताप सिंह शामिल रहे। भोगांव में तहसील पहुंचकर जिला उपाध्यक्ष सुघर सिंह कठेरिया, ब्रजेश कुमार यादव, निजामुद्दीन, नदीम खां, फिरोज, नसीम मंसूरी, शाहबुद्दीन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर किसान समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की।