फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या पर एनएसयूआई में बगावत, पुतला फूंका और लगाए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

Mon, 05 Jun 2017 04:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस का पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केरल में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा गोवंश के काटने पर आगरा में कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई में बगावत हो गई है। सोमवार को आगरा कालेज में नाराज कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस का पुतला फूंका और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद जिलाध्यक्ष समेत छह पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों के तहत काटने के लिए गोवंश की बिक्री पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद केरल में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का गोवंश को काटने का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि इस पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने माफी मांगी और इस कृत्य की निंदा की। 

कांग्रेस ने वीडियो में गोवंश को काटते दिख रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित भी कर दिया लेकिन इसे लेकर विरोध अभी थमा नहीं है। सोमवार को आगरा में एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने यूथ कांग्रेस के कृत्य की निंदा की और जिलाध्यक्ष समेत छह पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा दे दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं ने आगरा कालेज परिसर में यूथ कांग्रेस का पुतला फूंकते हुए राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इन कार्यकर्ताओं का कहना था कि गाय भारत में पूजनीय है और हम ऐसी पार्टी में नहीं रहना चाहते जो देश की भावनाओं से खिलवाड़ करे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें