फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी: बोले-भाजपा राज में बेटियों पर हो रहे अत्याचार, महंगाई बेलगाम

Mon, 31 Jul 2023 12:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं। महंगाई बेलगाम है। 
विज्ञापन
आगरा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी: बोले-भाजपा राज में बेटियों पर हो रहे अत्याचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में लोहामंडी स्थित होटल में कांग्रेस के संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि भाजपा राज में बेटियों पर अत्याचार हो रहा है। मणिपुर में दरिंदगी, पहलवान बेटियों पर अत्याचार जैसे कई मामले हैं, बावजूद प्रधानमंत्री मौन बने हैं। इसी वजह से विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री घबराए हुए हैं। महंगाई चरम पर है और आम लोगों का जीना दुश्वार है। संविधान को भी खत्म करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गली-मोहल्लों में जाकर लोगों से भाजपा राज की नाकामियां बताने के लिए कहा। संचालन रमाशंकर शर्मा और नंदलाल भारती ने किया।

यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के रामवीर कर्दम कांग्रेस में शामिल हुए। सम्मेलन में ब्रज प्रांत अध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह, महासचिव प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू, डॉ. मधुरिमा शर्मा, अमित सिंह, अनुज शिवहरे, शरद उपाध्याय, दिनेश बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें