फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- टुकडे़-टुकडे़ कर बिक रहा देश, कभी रेल तो कभी हवाई अड्डे

Sun, 18 Dec 2022 09:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कुंवर सिंह निषाद के लिए आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर आपने कांग्रेस के हाथ में देश की बागडोर सौंप दी तो देश बच जाएगा। 
विज्ञापन
समारोह में बोलते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी ने कहा कि देश विपत्ति से गुजर रहा है। वर्तमान केंद्र सरकार ने टुकडे़-टुकडे़ कर देश को बेचने की शुरुआत कर दी है। कभी रेल को बेचा जा रहा है तो कभी हवाई अड्डों को। ऐेसे में देश को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। राहुल गांधी देश को बचाने के लिए कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक यात्रा कर रहे हैं। भाजपा को वहीं भेजना है, जहां झोला टांग कर चले जाने की बात 2014 में मोदी जी ने की थी।

विज्ञापन


रविवार को भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए कुंवर सिंह निषाद के लिए आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर आपने कांग्रेस के हाथ में देश की बागडोर सौंप दी तो देश बच जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास मंदिर के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। सारे मामले कोर्ट में चल रहे हैं कोर्ट जो करेगा उसे सभी स्वीकार करेंगे। 

उन्होंने चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान का पक्ष लेते कहा कि देश बिक रहा है अगर देश बिकने से रोकने की बात कर रहे हैं तो वह देशद्रोह हो गया। वह देश बेच रहे हैं हम देखते रहें तो उन्हें अच्छा लगेगा। चीन बार्डर पर कब्जा करता जा रहा है। अगर इस बात को हम नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के लिए शुरू करेंगे आंदोलन 

पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि गोकुल बैराज के डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों के लिए आंदोलन की शुरुआत करेंगे, जिससे किसानों को डूब क्षेत्र की जमीन का मुआवजा मिल सके। इससे पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी यामिनी रमण आचार्य, प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर शर्मा बिट्टू, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चकलेश्वर, जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, शहर अध्यक्ष एमएम शर्मा, पूर्व प्रधान दामोदरपुरा राकेश दिवाकर ने भी सभा को संबोधित किया। 

गोकुल बैराज में डूब क्षेत्र के किसानों को मुआवजा दिलाने के आंदोलन में अग्रणी रहे कुंवर सिंह निषाद और उनकी पत्नी विमलेश निषाद ने रविवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए जीवन लगा दिया, लेकिन भाजपा में मुझे उपेक्षा, दुत्कार और गालियां मिलीं। शीर्ष नेतृत्व ने धक्के देकर कार्यालय के बाहर कर दिया। उनकी सिर्फ  एक ही गलती थी उन्होंने गरीब, दलित, पिछड़ों की आवाज उठाई थी। सबसे पहले कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर ने बैराज में किसानों की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें