फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने दीवारों पर पोती कालिख; दो गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 12:47 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गेट पर कालिख पोतकर आपत्तिजनक शब्द लिखे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताया। वहीं, मामले में पुलिस ने दो कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर प्रदर्शन और गिरफ्तार कांग्रेसी नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उनके घर पर कालिख पोतकर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन


एसआईआर में वैध मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विजय नगर कालोनी स्थित मूल निवास पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। 

अनिल यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी, पद से हटाने तथा उनके कार्यकाल के निर्णयों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की। मुकेश धनगर ने कहा कि पात्र मतदाता का नाम हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला है। 
विज्ञापन


प्रदर्शन में उमेश शर्मा, विक्रम बाल्मीकि, मनोज गौड़, आदित्य तिवारी, विपुल पाठक, बालवीर प्रधान, हाकिम सिंह छोकर, करण निषाद, राजा गौतम, नरेंद्र शर्मा, पंकज चौधरी, शैलेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, संदीप मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन

कांग्रेस के मथुरा जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भाजपा से साथ वोट चोरी कर सरकार बनाई है। उनका आरोप है कि मथुरा में भी वोट चोरी करके हेमा मालिनी को जीत दिलाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी समेत विपक्ष के नेता उनके खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं  के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

प्रदर्शन के मामले में दो कांग्रेसी गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर प्रदर्शन के मामले में अनिल यादव, प्रदेश महासचिव (संगठन) आजमगढ़ एवं मुकेश धनगर, जिलाध्यक्ष, मथुरा को गिरफ्तार किया है। उनके साथियों की तलाश की जा रही है। 

विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं दोनों कांग्रेसी नेता
मुख्य चुनाव आयुक्त के घर पर प्रदर्शन के मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से प्रदर्शनकारियों की तलाश में जुटी थी। दिल्ली की ओर भागने का प्रयास कर रहे अनिल यादव एवं मुकेश धनगर को पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हें गाड़ी सहित गिरफ्तार किया। अनिल यादव विगत विधानसभा चुनाव में निजामाबाद आजमगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी थे, वहीं मुकेश धनगर विगत लोकसभा चुनाव में मथुरा से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। गिरफ्तार कांग्रेसी नेताओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि आगरा के बाद वे दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय जा रहे थे।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें