फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: BJP का किला भेदने को कांग्रेस का प्लान रेडी, मैदान फतह को इस सिने स्टार पर लगा सकती है दांव

Mon, 04 Mar 2024 10:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Loksabha Election 2024: फतेहपुर सीकरी सीट में भाजपा का किला भेदने के लिए कांग्रेस का प्लान लगभग तैयार है। मैदान फतह करने के लिए सिने स्टार राज बब्बर पर दांव लगा सकती है। 
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी सीट से वर्तमान भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी सांसद राजकुमार चाहर और पूर्व सांसद राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सीकरी सीट से भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए सांसद राजकुमार चाहर पर फिर से मुहर लगा दी है। इनका तोड़ निकालने के लिए कांग्रेस एक बार फिर फिल्मी सितारे और आगरा के पूर्व सांसद राज बब्बर पर दांव लगा सकती है। गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर ये बढ़त बनाए हुए हैं। इनके मना करने की स्थिति में दावेदारी की दौड़ में खेरागढ़ से विधानसभा चुनाव लड़े रामनाथ सिकरवार सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


सपा के साथ गठबंधन में फतेहपुर सीकरी की सीट कांग्रेस की झोली में आई है। 2009 में गठित इस सीट से तीन बार चुनाव हुए हैं। सिने स्टार राज बब्बर दो बार चुनावी मैदान में उतरे और दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा। बीते साल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनको भाजपा के चाहर से 4.5 लाख से अधिक वोटों से बड़ी हार मिली थी। राहत की बात है कि वे दूसरे स्थान पर रहे हैं।

इस बार सपा से गठबंधन होने पर पहले के मुकाबले कांग्रेस की स्थित मजबूत है। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान की अंतिम सूची में राज बब्बर और रामनाथ सिकरवार के नाम हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि राज बब्बर ही पार्टी की पहली पसंद हैं। अगर ये यहां से चुनाव नहीं लड़ते तो रामनाथ सिकरवार को मैदान में उतारा जा सकता है। 15 मार्च तक प्रत्याशी घोषित होने की उम्मीद की जा रही है।
 

यह है वर्तमान स्थिति

राज बब्बर फिल्मी सितारे हैं। आगरा के सांसद रह चुके हैं। जनता के लिए जाना-माना नाम हैं। इनकी आगरा और फतेहपुर सीकरी में खुद की भी अच्छी पकड़ है। कार्यकर्ताओं पर भी प्रभाव है। छवि भी बेहतर है। चुनाव के बाद इनकी क्षेत्र में निष्क्रियता जरूर नुकसान पहुंचा सकती है।

रामनाथ सिकरवार बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से मैदान में थे। पहली बार चुनाव लड़े और क्षेत्र में लोकप्रिय होने के कारण करीब 60 हजार वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। विधानसभा चुनाव के बाद से लगातार सक्रिय हैं। सीमित क्षेत्र में पकड़ होना, इनका नकारात्मक पहलू है।

राज बब्बर पार्टी की पहली पसंद

कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय का कहना है कि फतेहपुर सीकरी से पार्टी की पहली पसंद राज बब्बर हैं। अगर ये चुनाव नहीं लड़ते हैं तो रामनाथ सिकरवार की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत है। इसमें भी राज बब्बर की राय महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन

सर्वे का इंतजार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि सपा से गठबंधन होने पर चुनाव में मजबूती मिलेगी। फतेहपुर सीकरी से पार्टी के पास कई दावेदारों के नाम आए। इसमें से दो पर विशेष तौर पर चर्चा चल रही है। क्षेत्र में सर्वे भी करा रहे हैं, इसकी रिपोर्ट के बाद प्रत्याशी तय कर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें