कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बिजली बिल माफी को लेकर टोरंट पावर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन नहीं करने के एवज में कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित का कंपनी के मध्यस्थ से पांच लाख रुपये एकमुश्त और तीन लाख रुपये मासिक की मांग करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसमें जिला महासचिव शाहिद अहमद सौदेबाजी कराने पहुंचे थे। पार्टी नेतृत्व ने दोनों से इस्तीफे ले लिए। हालांकि जिलाध्यक्ष का दावा है कि षड्यंत्र करके उन्हें फंसाया गया है।
वायरल हुआ पहला वीडियो 2.50 मिनट का है, जिसमें कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित, अपने पति के साथ बैठी दिखाई दे रहीं हैं। दूसरी ओर टोरंट पावर का कथित दलाल है, जोकि बिल माफी को लेकर प्रदर्शन नहीं करने के लिए बात कर रहा है। इस पर जिलाध्यक्ष ने पांच लाख रुपये एकमुश्त व तीन लाख रुपये मासिक की मांग की है।
'पार्टी के खर्चे भी चलाने पड़ते हैं'
दूसरा वीडियो 1.54 मिनट का है, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष कहती हैं कि पार्टी के कार्यक्रम हमारे पास आते हैं। हम प्रदेशाध्यक्ष से भी बात कर लेंगे, हमारा सपोर्ट करते हैं। पार्टी के खर्चे भी चलाने पड़ते हैं। दोनों वीडियो 15 अगस्त के बताए जा रहे हैं।