फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Agra: केंद्रीय हिंदी संस्थान की प्रोफेसर सहित 36 नए मरीज, बाह के एसडीएम भी पॉजिटिव

Sun, 23 Aug 2020 09:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आगरा में अब तक  2481 लोग संक्रमित हो गए हैं। इनमें 2104 लोग ठीक हो गए हैं। 105 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एक बार फिर कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में तेजी से उछाल आया। शनिवार को 36 नए कोरोना मरीज मिले। इसके साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2481 पर पहुंच गया है। इनमें 105 मरीजों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन


प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 36 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 2481 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 2104 मरीज ठीक हो गए हैं। 272 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। 


शनिवार तक आगरा में 94,329 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। संक्रमण दर 2.63 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की दर 84.80 प्रतिशत हो गई है। जिले में 152 कंटेन्मेंट और बफर जोन में सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन

एसडीएम बाह भी संक्रमित

शनिवार को बाह तहसील में विशेष चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें एसडीएम सहित सभी अफसरों और कर्मचारियों का टेस्ट कराया गया। रैपिड एंटीजन टेस्ट में एसडीएम अब्दुल बासित कोरोना वायरस से संक्रमित निकले।

एसडीएम को इलाज के लिए आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को सीएचसी और गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच के लिए 314 नमूने लेकर भेजे हैं।      

केंद्रीय हिंदी संस्थान की प्रोफेसर डॉक्टर ज्योत्सना रघुवंशी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके विभाग को सील कर दिया गया है। ज्योत्सना रघुवंशी के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटीन किया जाएगा।  
विज्ञापन

36145 लोगों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य विभाग की 79 टीमों ने बिचपुरी, पिनाहट, विभव नगर, मोती महल, नगला पदी, इस्लाम नगर, जीवनी मंडी, नरायच, कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी के 8060 घरों के 36145 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। 

पल्स ऑक्सीमेट्री जांच कर रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा जांची। इन्हीं क्षेत्रों में 16 शिविर लगाकर 402 पुरुष, 364 महिलाएं और 14 बच्चों की जांच की। इसमें 12 मरीज मधुमेह और 10 उच्च रक्तचाप के पाए गए। 41 को त्वचा रोग और 111 अन्य परेशानी के मरीज मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें