फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कांग्रेस में नया जिलाध्यक्ष बनने के लिए दिल्ली-लखनऊ तक दौड़ शुरू, आठ दावेदार हुए सक्रिय

Tue, 25 Aug 2020 10:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कांग्रेस में आठ दावेदार सक्रिय हुए, सात दिन में हो सकती है घोषणा
  • वीडियो प्रकरण की जांच के लिए आगरा आएगी कांग्रेस की समिति
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनने के लिए आठ दावेदार सक्रिय हो गए हैं। इनमें से चार ने दिल्ली और लखनऊ जाकर आलाकमान के नेताओं से संपर्क साधा है। माना जा रहा है कि सात दिन के भीतर ही नए जिलाध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। दावेदारों से जिला कार्यालय पर भी औपचारिक रूप से आवेदन लिए जाएंगे। 

विज्ञापन


इसके अलावा वीडियो वायरल होने की जांच के लिए आ रही कमेटी के सामने भी कई नेता दावा पेश करने की तैयारी में हैं। फिलहाल जो नाम तेजी से चल रहे हैं, उनमें पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, विनोद बंसल, मुरारीलाल गोयल, संजय शर्मा, यशपाल सिंह राणा और हाजी अबरार शामिल हैं।


घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद से मनोज दीक्षित से त्यागपत्र ले लिया गया था। उनके स्थान पर नए जिलाध्यक्ष को मनोनीत किया जाना है। साथ ही जिला कमेटी में फेरबदल किया जा सकता है। मनोज दीक्षित के साथ ही जिला महासचिव शाहिद अहमद को भी हटाया गया। माना जा रहा है कि जिला कार्यकारिणी का गठन नए सिरे से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो की जांच के लिए आएगी कमेटी

कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और शहर अध्यक्ष के वायरल वीडियो के मामले में प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। यह कमेटी बुधवार को आगरा पहुंचकर जांच करेगी। एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देगी।

जांच कमेटी में कांग्रेस विधानमंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल और किसान कांग्रेस के पश्चिमी जोन के चेयरमैन डॉ. अनिल चौधरी हैं। कमेटी के पदाधिकारी आरोपों से घिरीं मनोज दीक्षित के साथ ही शाहिद अहमद समेत अन्य कार्यकर्ताओं के बयान दर्ज करेंगे। शहर कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू के वीडियो प्रकरण की जांच भी कमेटी करेगी। इस कमेटी को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को देनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें