फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांग्रेस नेता ने एसआईआर नोटिसों का कराया निस्तारण

विज्ञापन
एस आई आर नोटिसों के लिए मतदाताओं की सहायता करते कांग्रेस नेता फोटो स्वयं
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है। नोटिसों में मांगे गए कागजात लेकर लोग खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पहुंच रहे हैं। इसी दौरान मतदाताओं की शिकायतों को सुनने और एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग के लिए कांग्रेस नेता मुकेश डागुर पहुंचे, जहां लोगो की शिकायतों का निस्तारण कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट में कई प्रकार की गड़बड़ी है। मतदाता का नाम 2003 की वोटर लिस्ट में रिहाना है। 2025 में उसका नाम बदल कर राणा कर दिया गया। अब उसे नोटिस थमाया गया है, बताओ तुम कौन हो। जबकि यह गड़बड़ी चुनाव आयोग की है। जवाबदेही चुनाव आयोग की होनी चाहिए लेकिन इसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। पूरे देश को कागजों में उलझा दिया है। रोज कमाने वाले, रोज खाने वाले लोग इससे परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें