फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल से बाहर आए कांग्रेस नेता ने दुकानदार को धमकाया, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना शाहगंज में युवती के शोषण और धर्म परिवर्तन कराने का दबाव डालने के मामले में आरोपी जलालुद्दीन के खिलाफ एक और मामला सामने आया है। वह जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। इस बार एक दुकानदार ने गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी नाई की मंडी थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नाला बुंदेला, धाकरान निवासी मनीष प्रजापति ने बताया कि बुधवार शाम तकरीबन 5 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष व अधिवक्ता जलालुद्दीन अपने अन्य साथियों के साथ आए और उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के धमकाने का उन्होंने वीडियो बना लिया।
पहले शाहगंज पुलिस ने की थी गिरफ्तारी
जलालुद्दीन के खिलाफ पूर्व में थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उन पर एक महिला ने आरोप लगाया था कि वह सितंबर 2019 में दीवानी गई थी। वह भाइयों के झगड़े के मामले में कार्रवाई कराना चाहती थी। तभी जलालुद्दीन से मुलाकात हुई। उन्होेंने अधिवक्ता बताया। इसके बाद मदद के बहाने ले गए। कलेक्ट्रेट से पहले पुराने कांग्रेस कार्यालय में दुष्कर्म किया। बदनाम करने की धमकी देने, शारीरिक शोषण, निकाह करने और धर्मांतरण करने का दबाव डालने के भी आरोप लगाए गए। मामले में 4 जुलाई 2025 को थाना शाहगंज में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी को जेल भेजा गया था। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें