फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोडसे को महिमामंडित करने वाली सांसद को निष्कासित करे भाजपा: पूर्व केंद्रीय मंत्री

Sat, 30 Nov 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेसी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भाजपा यदि सही मायने में महात्मा गांधी के आदर्शों को मानती है तो गोडसे की विचारधारा को महिमामंडित करने वाली सांसद को पार्टी से बाहर निकाले। उन्होंने कहा कि पार्टी पंचायत चुनाव में दमखम से लड़ेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को आगरा आए प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पूरी दुनिया गांधी दर्शन की कायल है, लेकिन भाजपा की सांसद गोडसे का गुणगान कर रही हैं, वो भी संसद में। एक सवाल के जवाब में कहा कि महाराष्ट्र में जन भावना के अनुरूप गठबंधन को समर्थन दिया है।

उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को कांग्रेस की दिल्ली में रैली है, इसमें आगरा से एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। पंचायत चुनाव प्रभारी डॉ. सुनील तिवारी ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारी में पार्टी जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे कांग्रेसी नेता

इसके पहले पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित के साथ पिनाहट में डकैती के दौरान व्यापारी की पत्नी की हत्या के प्रकरण में पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस इसका जल्द खुलासा करे, वरना पार्टी आंदोलन करेगी। 

प्रदीप जैन आदित्य ने बाह के शहीद सैनिक संतोष सिंह भदौरिया के घर पहुंचकर सांत्वना दी। सरकार से मांग की, शहीद की प्रतिमा लगवाई जाए, शहीद के परिवार को पेट्रोल पंप दिया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें