फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आगरा में बोले पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी- ओवैसी की तरह बसपा भी भाजपा की बी टीम

Fri, 04 Feb 2022 09:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी शुक्रवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां आगरा उत्तर और दक्षित विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं की। इस दौरान वह बसपा पर जमकर बरसे। 
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने किया जनसंपर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पर मेरठ में हमला हुआ या करवाया गया। यह देखना होगा। बसपा भी ओवैसी की तरह भाजपा की बी टीम बन चुकी है। ऐसे में अब लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। नसीमुद्दीन शुक्रवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने आगरा उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


वजीरपुरा में उत्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल के समर्थन में हुई सभा में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि संसद में मोदीजी को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद देने वाले नेता खुद को मुस्लिमों का रहनुमा बताते हैं। भाजपा ने दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का दमन किया है। मुख्यमंत्री प्रदेश में जातिवाद का जहर घोल रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस ही लड़ रही है। 

सिद्दीकी ने कहा कि कोरोना में ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ते लोग, प्रवासियों के पलायन को लोग भूले नहीं हैं। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने सिद्दीकी और कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया। सिद्दीकी ने बेसन की बस्ती में अनुज शर्मा के लिए सभा करके वोट मांगे। इस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र चिल्लू, राघवेंद्र उपाध्याय, पर्यवेक्षक जितेंद्र चंदेलिया, अजहर वारसी, हाजी जमील आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें