फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने की स्कूल संचालक से धोखाधड़ी, ऐसे लगाया लाखों रुपए का चूना

Thu, 31 May 2018 08:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
आगरा के स्कूल संचालक ने एक कांग्रेस नेता पर 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। उसने गुरुवार को इस मामले में एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।  
विज्ञापन


आरोप है कि कांग्रेस नेता ने स्कूल की हाईस्कूल की मान्यता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान कुछ लोगों की सरकारी नौकरी लगवाने और सांसद निधि से अनुदान दिलाने के नाम पर रुपये लिए। 15 लाख रुपये वापस मांगने पर धमकी दी है। 

इरादत नगर क्षेत्र निवासी स्कूल संचालक का कहना है कि स्कूल की मान्यता के संबंध में वो अक्सर शहर आते-जाते रहते थे। उनकी जान पहचान सिकंदरा क्षेत्र में रहने वाली कांग्रेस की एक महिला नेता से थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल संचालक का परिचय लखनऊ में पार्टी के एक पदाधिकारी से कराया। आरोप है कि पदाधिकारी ने कहा कि वो स्कूल को हाईस्कूल की मान्यता दिला देगा। चार लोगों की सरकारी नौकरी और सांसद निधि से अनुदान दिलाने का भरोसा दिलाया।

इस पर स्कूल संचालक ने फरवरी से कई बार में अलग-अलग खातों से कांग्रेस नेता के खाते में साढ़े छह रुपए जमा कराए। कांग्रेस नेता ने 35 लाख रुपये के अनुदान का चेक दिखाकर कमीशन मांगा। इसके बाद साढ़े आठ लाख रुपए ले लिए। 

इसके बावजूद न तो किसी की सरकारी नौकरी लगी और न ही स्कूल को अनुदान मिला। मान्यता भी नहीं मिली। पीड़ित स्कूल संचालक ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें