मथुरा वृंदावन रोड पर गुरुवार सुबह गिट्टी से भरा डंपर सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और डंपर पलट गया।
बस की छत पर सो रहे लोगों में से एक की गिट्टी में दबकर मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद रोड जाम हो गया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
राजस्थान के जिला नागौर के किशनगढ़ से दो बसों में लगभग 80 श्रद्धालु चार धाम की यात्रा के बाद बुधवार शाम वृंदावन पहुंचे। गांव धौरेरा के समीप सड़क किनारे बसें खड़ी कर श्रद्धालु बगीची में जाकर सो गए।