फोटो 1पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी में डूबी गेंहू की फसल हुई बर्बाद, एसडीएम से शिकायत
जगनेर। सोमवार के दिन सरेंधी गांव से गुजर रही चंबल पानी की बड़ी पाइप लाइन टूट गई थी। जिससे 25 बीघा के करीब सरसों और गेहूं की फसल किसानो की जलमग्न हो गई थीं। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया था। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किसानों को उनका हक दिलाने और उनकी आवाज उठाने सरेंधी गांव पहुंचे।
वर्तमान में जिस पेयजल योजना के तहत कार्य चल रहा था, जिससे लाइन टूटी थी। उस कार्य को किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ रुकवा दिया। बता दें कि धौलपुर से भरतपुर के लिए बड़ी पानी की पाइप लाइन डाली जा रही थी, जिसके चलते सोमवार को पहले से ही बिछी चंबल की पानी की बड़ी पाइप लाइन टूट गई। किसान पप्पू शर्मा की सरसों की फसल जलमग्न होने से नष्ट हो गई। वहीं किसान वासुदेव सिकरवार ने गेहूं की फसल जलमग्न हो गई थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किसानों के हुए नुकसान को लेकर राजस्थान चंबल परियोजना के अधिकारियों व प्रशासन से मुआवजे की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार ने किसानों से कहा वह खेरागढ़ एसडीएम व तहसीलदार से मुलाकात कर मुआवजा दिलाने की मांग करेंगे।