फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: मथुरा में कांग्रेस ने जातीय आंकड़ों को किया दरकिनार, तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित

Thu, 13 Jan 2022 08:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आचार संहिता लगने के बाद तीन दिन बाद ही कांग्रेस ने सूची जारी कर विपक्षी दलों को पीछे छोड़ दिया है। सूची में मथुरा जिले की तीन विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिए हैं।  
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर, दीपक चौधरी और विनेश सनवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले की तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि कांग्रेस ने धर्म की नगरी में एक दफा फिर से जातिगत आंकड़ों को दरकिनार किया है। कायस्थ मतदाताओं की बड़ी संख्या न होने के बाद भी विधान मंडल दल के नेता रह चुके प्रदीप माथुर को मथुरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। बलदेव सीट पर वाल्मीकि समाज के विनेश सनवाल और गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र से दीपक चौधरी को टिकट दिया है।

विज्ञापन

 मथुरा विधानसभा क्षेत्र में वोटरों की संख्या लगभग 4 लाख 26 हजार है, जिसमें से सर्वाधिक सवा लाख के करीब ब्राह्मण और लगभग एक लाख वैश्य मतदाता हैं। कायस्थ वोटों की संख्या चार से पांच हजार है। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदीप माथुर को 42 हजार 200 वोट ही मिल सके थे। जबकि भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने 1 लाख 43 हजार 361 मत हासिल किए थे। 
सनवाल पिछले चुनाव में नामांकन किया था, लड़े नहीं  
बलदेव विधानसभा क्षेत्र में चार लाख वोटरों में से एक लाख वोटर जाट हैं और वाल्मीकि मतों की संख्या मात्र 35 हजार है। विनेश सनवाल पिछली दफा कांग्रेस से घोषित प्रत्याशी किए गए थे, नामांकन भी किया लेकिन सपा से समझौते के कारण पार्टी ने उन्हें बैठा दिया था। गोवर्धन विधानसभा से दीपक चौधरी ने राजनीति की शुरुआत रालोद से की थी। सपा में ही रहे। इसके बाद उन्होंने अब कांग्रेस का दामन थामा है। इससे पूर्व वह एक दफा निर्दलीय के रूप में प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांट और छाता में हो सकती हैं महिला प्रत्याशी 
कांग्रेस द्वारा छाता और मांट विधानसभा सीट पर महिला प्रत्याशियों के लिए मंथन किया जा रहा है। हालांकि इन सीटों पर टिकट चाहने वाले प्रत्याशियों भी लंबी लाइन है। सूत्रों के अनुसार हाईकमान द्वारा चुनावी घोषणापत्र में 40 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी की घोषणा के चलते इन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि छाता और मांट से टिकट की जल्द ही घोषणा की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें