महिलाओं पर पहले भी दांव लगा चुकी है कांग्रेस
कांग्रेस पहले भी महिलाओं पर दांव लगा चुकी है। कांग्रेस ने वर्ष 2012 में भोगांव विधानसभा सीट से रश्मि राजपूत को चुनाव मैदान में उतारा था। इसके साथ ही पूर्व विधायक उर्मिला यादव को करहल विधानसभा सीट से चुनाव में उतारा था। दस साल बाद कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए एक बार फिर महिलाओं पर दांव लगाया है।
जातीय समीकरण साधने की कोशिश
कांग्रेस ने टिकट वितरण में जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। करहल विधानसभा सीटा यादव बाहुल्य है। ऐसे में पार्टी की ओर से यादव प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है। वहीं सदर विधानसभा सीट पर शाक्य प्रत्याशी को उतारकर शाक्य वोटरों को साधने की कोशिश की है। भोगांव विधानसभा सीट पर शाक्य मतदाताओं की संख्या अधिक है।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में एकरूपता है। कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक जिले में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी दी है। कांग्रेस की घोषणा से महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।