फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बूथ कमेटी बनाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दें: विनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान बैठक मंगलवार को विकासखंड जागीर के गांव संजापुर में हुई। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए बूथ कमेटियों को सक्रिय किया जाए। जिस बूथ पर कमेटी नहीं बनी है वहां बूथ कमेटी बनाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान है। अपराध और भ्रष्टाचार पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। लाभकारी योजनाओं से पात्र वंचित हैं। जबकि अपात्रों को लाभकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जरूरत के हिसाब से विकास कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। कई इलाकों में अभी भी सड़कें बदहाल हैं।
उन्होंने कहा पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मिलकर गंाव-गांव जाकर कांग्रेस की योजनाओं और नीतियों की जानकारी ग्रामीणों को देें। कांग्रेस शासन में किसानों के माफ किए गए कर्जे से उन्हें लाभ हुआ। अब एक बार फिर किसान परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। कृषि कानूनों से किसानों का भला होने वाला नहीं है। इस मौके पर मनोज शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश दुबे, धारम ङ्क्षसह, अजब सिंह, मनोहर सिंह, नरेंद्र प्रकाश सिंह, चंद्रभान सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें