फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी ः सड़क, शिक्षा समाज की सबसे बड़ी जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। करहल कस्बे में मंगलवार को पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने सीसी रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य समाज की सबसे बड़ी जरूरत है। इन जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार को बिना भेदभाव के काम करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा सपा शासन में इन तीन जरूरतों पर ही काम किया गया था। शासन की लाभकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया गया। मेधावियों और बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं बनाकर उन पर काम किया गया। प्रदेश की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। अपराध और भ्रष्टाचार प्रदेश सरकार रोक नहीं पा रही है। विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, पूर्व मंत्री सुभाषचंद्र यादव मौजूद रहे।
बाद में ईदगाह पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। पूर्व प्रधानाकार्य मेजर एनसी भटेले, विशेश्वर यादव, सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव, अजब सिंह यादव, रामनारायण बाथम, रणवीर सिंह यादव, राकेश यादव, सतीश यादव, सनी यादव, ताहिर चांद, ब्रजकुमार यादव, सत्यप्रकाश यादव, राशिद सिद्दीकी, आयुष यदुवंशी, आजम खान, समसुद्दीन, रियाजुद्दीन, आसिफ चौधरी, आसिफ खान, इस्लाम खान, अफजाल, फुरकान, अख्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें