फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अभिलेखों की शिकायत पर दो शिक्षामित्रों से हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद फर्जी शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की शिकायतों का मामला जोर पकड़ गया है। जिले के अलग-अलग विद्यालयों पर तैनात दो महिला शिक्षामित्रों के अभिलेख फर्जी बताए गए हैं। एक शिक्षामित्र के होमगार्ड की नौकरी भी करने की शिकायत की गई है। सोमवार को बीएसए ने तीनों शिक्षामित्रों को अपने कार्यालय में तलब किया और तीनों के अभिलेख जमा कराए। जांच टीम ने तीनों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

किशनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय मदनापुर गपचरियापुर पर तैनात शिक्षामित्र श्याम कुमार की शिकायत की गई थी कि वह शिक्षामित्र के साथ ही होमगार्ड की भी नौकरी करते हैं। करहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर पर तैनात महिला शिक्षामित्र कंचन लता की शिकायत की गई कि वह अपनी भाभी के अभिलेखों से नौकरी कर रही हैं।
जबकि मैनपुरी विकास के अस्योली पर तैनात शिक्षामित्र सुधा कुमारी की शिकायत की गई कि वह पढ़ी लिखी नहीं हैं और दूसरे के अभिलेखों से नौकरी कर रही है। सोमवार को बीएसए विजय प्रताप सिंह ने टीम गठित करके तीनों की जांच कराई। टीम के सामने सभी शिक्षामित्र उपस्थिति हुए और अपने अभिलेखों की जांच कराई। बीएसए ने बताया कि जांच जारी है। श्याम कुमार ने ये स्वीकार किया है कि वह होमगार्ड है लेकिन उसने शिक्षामित्र की ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की ड्यूटी दिन में नहीं की है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से राय मांगी गई है।
विज्ञापन

तीनों शिक्षामित्रों को तलब कर जांच कराई गई है। फिलहाल जांच में कुछ खास नहीं मिला है। जांच अभी जारी है। शिकायत में दिए गए सभी स्तरों पर जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट जिला चयन समिति को भेजी जाएगी। अंतिम फैसला जिला चयन समिति ही करेगी।
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें