यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जिला केंद्र निर्धारण समिति ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद जिले में 154 परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसके बावजूद स्कूल संचालक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। परीक्षा प्रभारी फोन ऑफ कर गायब हो गए हैं।
परीक्षा केंद्र के बारे में 22 दिसंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। बृहस्पतिवार शाम को भी स्कूल प्रबंधकों ने राजकीय इंटर काॅलेज कैंपस में हंगामा किया था। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि ऑनलाइन आपत्तियों के के निस्तारण के बाद 154 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो नए केंद्र बने हैं जबकि चार केंद्र निरस्त हुए हैं। सदर तहसील के दो अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय जिनमें मुफीद- ए-आम इंटर कॉलेज एवं हॉलमैन इंस्टीट्यूट की जर्जर अवस्था के कारण उनके स्थान पर अनवरी नीलोफर इंटर कॉलेज एवं चित्रगुप्त इंटर कॉलेज को नया केंद्र बनाया गया है।
बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों पर एक नजर
हाईस्कूल परीक्षा संस्थागत छात्र-छात्राएं
संस्थागत व्यक्तिगत
छात्र-32512 44
छात्राएं- 27793 22
कुल छात्र-60305 66
इंटरमीडिएट परीक्षा संस्थागत छात्र-छात्राएं
संस्थागत व्यक्तिगत
छात्र- 34874 541
छात्राएं-25899 237