फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में सिर्फ एक अधिकारी की मौत की पुष्टि, अन्य चार के आवेदन निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान जिले में केवल एक अधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई है। प्रशासन के पास पांच आवेदन आए थे। इसमें से चार को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित होकर जान गंवा बैठे। शासन ने ऐसे मृत अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची मांगी है। जिला प्रशासन ने विभागों से प्राप्त करीब पांच आवेदनों पर विचार किया। इसमें केवल वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर संतोष अग्रवाल की चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत की पुष्टि हुई है।
चार अन्य कर्मचारियों के परिजनों ने भी पंचायती राज विभाग को आवेदन दिया, लेकिन जांच में यह कर्मचारी पात्रता की श्रेणी में नहीं आए। असिस्टेंट कमिश्नर के आश्रितों को अनुग्रह राशि देने की संस्तुति शासन से करते हुए पत्रावली भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें