फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी से पहले रख दी ऐसी शर्त, चिकित्सक को शर्म भी न आई; थाने पहुंची पीड़िता रो पड़ी

Tue, 24 Feb 2026 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को सरकारी डॉक्टर बताने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर युवती पर होटल में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर अश्लील चैट वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की युवती ने दिल्ली निवासी कथित चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि मैट्रिमोनियल साइट पर शादी का झांसा देकर आरोपी ने बातचीत की। अश्लील चैटिंग करते हुए होटल में आकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर कहीं शादी न करने देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 

टेडी बगिया निवासी पीड़िता ने बताया कि उसने शादी डॉट कॉम और जाटव समाज शादी मंच पर प्रोफाइल बनाई थी। साइट के माध्यम से खुद को पालम कॉलोनी, दिल्ली निवासी सरकारी डॉक्टर बताते हुए डॉ. संत गौरव नामक युवक ने बातचीत की। फोन कॉल, व्हाट्सएप चैट और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत शुरू हुई और विवाह पर सहमति बन गई। 
विज्ञापन

कुछ माह बाद जब उन्होंने शादी की बात आगे बढ़ाई तो आरोपी ने होटल में तीन दिन साथ रुकने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर अश्लील चैट और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। शादी से मना करते हुए उसे बिना शादी साथ रखने और खर्च देने की बात कहने लगा। आरोपी ने खुद को राजनीतिक और प्रशासनिक पहुंच वाला बताते हुए धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा और कहीं शादी नहीं करने देगा। जान से मरवाने की धमकी भी दी। थाना अध्यक्ष ट्रांस यमुना ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें