फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: हिरासत में किशोर की हालत बिगड़ी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया पिटाई का आरोप, थाने में हंगामा

Wed, 20 Apr 2022 01:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

नगला हरिगोविंद का रहने वाला सूरज (16) आठ फरवरी से लापता है। इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस किशोर को पकड़ कर थाने लाई थी, जहां उसकी तबियत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
कोतवाली फतेहपुर सीकरी, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी से लापता किशोर के बारे में पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिए गए 17 वर्षीय किशोर की मंगलवार की शाम थाने में तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर हंगामा किया। सीओ का कहना है कि उसे पूछताछ के लिए जैसे ही थाने लाया गया, उसने कीटनाशक खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी।

विज्ञापन


नगला हरिगोविंद का रहने वाला सूरज (16) आठ फरवरी से लापता है। पुलिस ने पूछताछ के लिए गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें 17 वर्षीय किशोर भी शामिल था। परिजनों के मुताबिक सोमवार को पुलिस किशोर को थाने ले गई थी। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीकरी में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
 
मंगलवार की रात नौ बजे के करीब परिवार के लोग थाने पहुंचे और हंगामा करने लगा। इस पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो अन्य युवकों को छोड़ दिया। गांववालों के जुटने पर सर्किल के अन्य थानों का फोर्स भी बुला लिया गया। क्षेत्राधिकारी अछनेरा महेश कुमार के अनुसार लापता छात्र के संदर्भ में पूछताछ के लिए किशोर को पहले भी थाने लाया गया था। मंगलवार को जब थाने लाया गया तो घबराकर उसने कीटनाशक खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें