फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला कर्मचारी के सामने रखी शर्मनाक शर्त, मांगी एक रात; 'ऑफर' ठुकराया तो नौकरी से निकाला

Fri, 26 May 2023 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महिला कर्मचारी कंपनी में अनुवादक का काम करती है। वो सिंगल मदर है, जो अपने बेटे के साथ रहती है। 
विज्ञापन
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला ने अपने सहकर्मी पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। महिला का आरोप है कि सहकर्मी उस पर गलत नजर रखता था। उसने एक रात साथ बिताने के लिए कहा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसने कंपनी के मालिक से उसके बारे में गलत बातें बोलकर नौकरी से निकलवा दिया। 

यहां का है मामला 

मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  आरोप कंपनी के मालिक पर भी है। सदर की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वो एक सिंगल मदर है और अपने बेटे के साथ रहती है। वो विजय नगर में एक कंपनी में ट्रांसलेटर का काम करती थी। विदेशों से आने वाले ऑर्डर और अन्य कागजों का हिंदी अनुवाद करने का काम था। 
विज्ञापन

 

कर्मचारी पर आरोप

पीड़िता ने बताया कि कंपनी में भूरा नामक कर्मचारी केयरटेकर है। भूरा उस पर बुरी नजर रखता था। कई बार आरोपी ने उसे गलत तरह से छूने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मालिक से उसके बारे में गलत बातें कहकर नौकरी से निकलवा दिया।

ये भी पढ़ें - लिफ्ट देकर महिला से दुष्कर्म: सीएम योगी से मिली पीड़िता, भाजपा नेता पर आरोप; पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

रखी थी ये शर्त

आरोप है कि उसने नौकरी बचाने के बदले एक रात बिताने की शर्त रखी थी। पीड़ित महिला कर्मचारी ने इस शर्त को मानने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इस बारे में कंपनी के मालिक को भी बताया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: भाई गया हुआ था गांव, घर में अकेली भाभी को देख देवर ने कर दी ऐसी हरकत; जानकर पुलिस भी हैरान

 
विज्ञापन

दर्ज कराया गया मुकदमा

इसके बाद पीड़िता ने मामले में थाना हरीपर्वत पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिससे वो तनाव में आ गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रीतिंदर सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें