प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ओपीडी का समय सुबह 8 से 2 बजे तक है। सुबह करीब 9:15 बजे से ओपीडी काम्प्लैक्स नंबर एक उन्होंने और ओपीडी नंबर दो काम्प्लैक्स में दूसरी टीम ने निरीक्षण किया। मेडिसिन, बाल रोग, स्त्री रोग, त्वचा रोग, दंत रोग, सर्जरी रोग, हड्डी रोग, मानसिक रोग, फिजियोथेरेपी विभाग समेत सभी ओपीडी के निरीक्षण में 10 फीसदी से अधिक चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। इनमें अधिकांश वरिष्ठ चिकित्सक हैं। निरीक्षण के वक्त भी कुछ डॉक्टर दौड़ते हुए आए। इन सभी को नोटिस जारी किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: उच्च शिक्षा मंत्री की पत्नी के नाम से बनाई फर्जी फेसबुक ID, चैटिंग में वो बातें...जानकर रह जाएंगे हैरान
पर्चा बनवाकर डॉक्टरों का इंतजार करते मिले मरीज
सोमवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना होती है। सोमवार को 3,310 मरीज आए थे। चैंबर में जूनियर-सीनियर रेजिडेंट और कुछ वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। देरी से डॉक्टर आने के कारण चैंबर के बाहर मरीजों की भीड़ लगी थी। ये गर्मी में परेशान भी हो रहे थे। अकोला के देवेंद्र सिंह ने बताया कि पिता को दिखाने के लिए लाया था। पर्चा बनवाने में घंटा भर लगा, फिर डॉक्टर साहब को दिखाने गया तो यहां भी लंबी कतार लगी थी। कमरे में कम ही डॉक्टर मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - STF का खुलासा: नेशनल शूटर, मीडियाकर्मी, असलहा बाबू...फर्जी शस्त्र लाइसेंस से हथियारों की खरीद-फरोख्त का भंडाफोड़