फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: पर्यटकों के लिए बनाए गए फेसिलिटी सेंटर का हाल, 24 घंटे में ही गिर गई फॉल्स सीलिंग

Mon, 18 Mar 2024 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फैसिलिटी सेंटर के उद्घाटन के दूसरे दिन ही यहां की फॉल्स सीलिंग गिर गई। इसका निर्माण एडीए ने 10 लाख रुपये से कराया था। 
 
विज्ञापन
पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए शिल्पग्राम में 10 लाख रुपये की लागत से बने सुविधा केंद्र (फैसिलिटी सेंटर) की फाइबर शीट की फॉल्स सीलिंग उद्घाटन के 24 घंटे भी नहीं चली। रविवार शाम को इसके कई टुकड़े गिर पड़े। गनीमत रही कि उस वक्त सेंटर में कोई पर्यटक मौजूद नहीं था। हालांकि एडीए घटना से ही इनकार कर रहा है। रविवार शाम को फॉल्स सीलिंग गिर पड़ी। शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल और मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने इस केंद्र का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


आगरा विकास प्राधिकरण ने शिल्पग्राम और ताजमहल के पश्चिमी गेट पर दो पर्यटक सुविधा केंद्र (फैसिलिटी सेंटर) बनाए हैं। जिनकी लागत करीब 20 लाख रुपये आई है। रविवार शाम को सुविधा केंद्र की फॉल्स सीलिंग के कई टुकड़े गिर पड़े। फैसिलिटी सेंटर की टूटी सीलिंग का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसका उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक जीएस धर्मेश ने शनिवार की सुबह किया था।

हालांकि इस संबंध में एडीए उपाध्यक्ष अनीता यादव का कहना है कि केंद्र में एयर कंडीशनर (एसी) नहीं था। एसी लगाने के लिए फॉल्स सीलिंग हटाई गई। सीलिंग गिरी नहीं है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो में फर्श पर पड़ी फॉल्स सीलिंग टूटी नजर आ रही हैं। सवाल खड़ा हो रहा है कि जब फॉल्स सीलिंग हटाई तो फिर वह टूट कर फर्श पर कैसे गिर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें