फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था का हाल: स्कूलों पर टलके मिले ताले तो कहीं गायब थे शिक्षक, निरीक्षण में खुली पोल

Tue, 02 May 2023 06:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

गैर हाजिर मिले शिक्षक और शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अन्यथा वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
teacher demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में सख्ती के बाद भी शिक्षकों के गैरहाजिर मिलने का सिलसिला बरकार है। जिला और ब्लॉक टॉस्क समिति की टीम ने बीते अप्रैल माह में निरीक्षण किए थे और रिपोर्ट प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड की थी। इसमें 67 शिक्षक, शिक्षामित्र गैर हाजिर पाए गए हैं। इन शिक्षकों से बीएसए आशीष पांडेय ने स्पष्टीकरण मांगा है। अन्यथा वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति का गठन किया गया है। यह टॉस्क फोर्स समिति हर ब्लॉक में निरीक्षण करती है और प्ररेणा पोर्टल पर रिपोर्ट को अपलोड करती है। अनुपस्थित शिक्षक, शिक्षामित्र और चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों का शासन स्तर से ही वेतन रोक दिया जाता है। जिले में मदनपुर, एका और नगर क्षेत्र के स्कूलों की स्थिति सबसे ज्यादा बेकार है। जिले में 67 शिक्षक, शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले हैं। इसमें फिरोजाबाद ब्लाक के सात, शिकोहाबाद के तीन, टूंडला के चार, खैरगढ़ के तीन, 13 शिक्षक मदनपुर में अनुपस्थित मिले हैं। जबकि 11 शिक्षक अरांव, जसराना में दो, एका में 13, फिरोजाबाद नगर क्षेत्र में 10, नारखी में एक शिक्षक गैरहाजिर है। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि यह शिक्षक अनाधिकृृत रूप से अनुपस्थित पाए गए हैं। इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अन्यथा की स्थिति में वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - World Asthma Day 2023: अस्थमा रोगी न पड़ें मछली खाने या शरद पूर्णिमा की खीर के भ्रम में, डॉक्टरों ने बताया उपचार

11 स्कूलों में बंद मिला ताला

अप्रैल माह में टास्क फोर्स समिति ने स्कूलों का निरीक्षण किया था। इसमें 11 विद्यालय बंद मिले हैं। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि अरांव ब्लाक में प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरोलिया में ताला लगा मिला। एका में में प्राइमरी नगला जामुन, कंपोजिट भरतपुर, प्राइमरी नगला डंबर, प्राइमरी मुस्ताफाबाद, प्राइमरी नीनावली बंद मिला था। वहीं, फिरोजाबाद ब्लाक का प्राइमरी मुस्तफाबाद, प्राइमरी नगला टिकरी, मदनपुर में प्राइमरी नगला ताल भी अनुपस्थित मिला है। इन विद्यालयों के शिक्षकों से वेतन काटने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें