फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत का खौफनाक खेल: 10 मिनट में पीने थे शराब के तीन क्वार्टर, दोस्तों की शर्त ने ली युवक की जान

Mon, 13 Feb 2023 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवक ने शर्त के चलते तीन क्वार्टर शराब 10 मिनट में पी ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस दौरान दोस्त उसे छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दोस्तों की 10 मिनट में तीन क्वार्टर शराब पीने की शर्त में गांव धांधपुरा के जय सिंह की जान चली गई। आरोप है कि दोस्तों ने जेब से 60 हजार रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने शर्त लगाने वाले युवकों को गैर इरादतन हत्या में जेल भेजा।
विज्ञापन


ताजगंज के गांव धांधूपुरा निवासी जय सिंह 8 फरवरी को ई-रिक्शा की किस्त जमा करने के लिए घर से निकले थे। उनके पास 60 हजार रुपये थे। उनके भाई सुखवीर सिंह डौकी के गांव गुढ़ा में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम को एक परिचित ने बताया कि जय सिंह बेहोशी की हालत में शिल्पग्राम में पड़ा है। वो पहुंच गए। नजदीक के अस्पताल में ले गए। मगर, उन्हें भर्ती नहीं किया गया। बाद में एसएन इमरजेंसी लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में सुखवीर सिंह ने तहरीर दी।

ये भी पढ़ें - Firozabad: जयमाला पर दूल्हे की शर्मनाक हरकत के बाद दुल्हन ने शादी से किया था मना, अब इस शर्त पर हुई राजी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

30-30 हजार रुपये बांट लिए

आरोप लगाया गया कि गांव धांधूपुरा निवासी केशव और भोला भाई जय सिंह को लेकर गए थे। उसे शराब पिलाई। उसकी जेब में रखे 60 हजार रुपये भी अपने पास रख लिए। दोनों ने 30-30 हजार रुपये आपस में बांट लिए। इसके बाद पुलिस से शिकायत नहीं करने का दबाव भी बना रहे थे।

घबराकर घर चले गए

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह ने बताया कि भोला और केशव को पूछताछ के लिए बुलाया गया। उन्होंने बताया कि वह शराब पीने के लिए आए थे। तभी शर्त लगी कि जो 10 मिनट में तीन क्वार्टर पी लेगा, उसे शराब के पैसे नहीं देने पड़ेंगे। इसी शर्त को पूरा करने में जय सिंह की मौत हो गई। मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें