वेब सीरीज ‘फर्जी’ से सीखी तरीका
फरवरी में आई वेब सीरीज ‘फर्जी’ में अभिनेता शाहिद कपूर (सनी) व भुवन अरोड़ा (फिरोज) स्कैनर और प्रिंटिंग मशीन से 500 के नकली नोट तैयार करते हैं। वो गलत रास्ता चुनते हैं। जिंदगी बेहतर करने के लिए इस अपनाए गए इस रास्ते से शाहगंज के तीन युवक जेल पहुंच गए। तीनों दोस्त जनसेवा केंद्र की आड़ में स्कैनर, कंप्यूटर और प्रिंटर से 100-100 के नकली नोट तैयार कर रहे थे। रात के समय शराब के ठेके, पान की दुकान और सब्जी-फलों की ठेल पर चलाते थे।
ये भी पढ़ें - सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न
मिली थी शिकायत
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शाहगंज क्षेत्र के कई विक्रेताओं ने पुलिस से शिकायत की थी। 100 के नकली नोट चलाए जाने के बारे में बताया था। इस पर टीम को लगाया गया। बृहस्पतिवार को शाहगंज पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सदर के काछीपुरा स्थित कृष्णा नगर निवासी दीपेश कुमार, दीपक शर्मा उर्फ छोटू उर्फ दोगोली और हेमंत उर्फ बिट्टू हैं। उनसे 18700 रुपये के नकली नोट, 1 सीपीयू, 1 मानीटर, 1 कलर प्रिंटर, स्कैनर, मोबाइल आदि सामान मिला।
ये भी पढ़ें - फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें