फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में सुप्रिया और कोमल ने मारी बाजी

विज्ञापन
नगर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। हरितालिका तीज पर नगर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12वीं तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में सुप्रिया ने तथा सीनियर वर्ग में कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा सात की छात्रा सुप्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा एकता ने द्वितीय स्थान पाया।
सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं की छात्रा कोमल दिवाकर ने प्रथम तथा कक्षा नौ की छात्रा प्राची ने द्वितीय तथा अंशिका चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर परिसर समन्वयक अलका दुबे, ममता चौहान, मीनू मिश्रा, अलका मिश्रा, वर्षा त्रिपाठी एवं विदुषी त्रिपाठी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें