आगरा में कंपनी की 1.4880 हेक्टेयर जमीन को कथित रूप से हड़पने की साजिश का मामला सामने आया है। कंपनी के संस्थापक निदेशक की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कंपनी की जमीन हड़पने के लिए निदेशक समेत आठ लोगों पर आपराधिक साजिश रचने और कूटरचित दस्तावेज के आधार पर बैनामा कराने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गणपति धाम, सिरौली रोड, रोहता निवासी कार्तिक चौधरी अष्टविनायक कॉलोनाइजर्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक निदेशक हैं। उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को लोकेंद्र सिंह (निवासी अवतार सिंह रोड, आगरा कैंट) को कंपनी में निदेशक नियुक्त किया गया। 3 फरवरी को कंपनी ने मनकेड़ा क्षेत्र की 1.4880 हेक्टेयर जमीन खरीदने का निर्णय लिया। 16 फरवरी को भरतपुर निवासी तारावती, कंवलवती, मथुरा निवासी देववती और शीला देवी से 68.45 लाख रुपये में जमीन का बैनामा करने का अनुबंध कराया गया।
आरोप है कि लोकेंद्र ने अधिकारों का दुरुपयोग कर जमीन बेचने की साजिश रची। इसमें मलपुरा के नगला कारे निवासी विजयपाल, किशन देवी और उनका पुत्र रणधीर सिंह भी शामिल रहे। कंपनी ने 5 सितंबर को लोकेंद्र को जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। इसके बावजूद आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज से कंपनी की संपत्ति खुर्द-बुर्द करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बैनामा की तिथि 14 अक्तूबर से एक दिन पहले ही दूसरा अनुबंध कर लिया। लोकेंद्र ने कंपनी की मिलती जुलती मोहर लगाकर कंपनी की ओर से एडवांस भुगतान के 20 लाख रुपये प्राप्त होना भी दर्शाया,जबकि ऐसा कोई भुगतान नहीं हुआ। विरोध करने पर धमकियां भी दी गईं। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।