फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फेंके हुए फूलों से इत्र, ड्रिप खत्म होने से पहले मोबाइल पर आएगा अलर्ट; छात्रों ने क्या-क्या बनाया ?

Sat, 14 Nov 2026 01:18 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की जिलास्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने बेकार फूलों से इत्र बनाने और ड्रिप खत्म होने से पहले मोबाइल पर अलर्ट देने वाली मशीन जैसे अनोखे मॉडल पेश किए।
 
विज्ञापन
नवप्रवर्तन प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में जिलास्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें आम लोगों, महिलाओं और विद्यार्थियों ने अपने अनूठे नवाचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन




प्रदर्शनी में मंदिरों के फेंके हुए फूलों से इत्र बनाने का मॉडल दिखाया गया। सेंट जोंस कॉलेज की छात्रा आकृति ने 'फ्लावर टू फ्लेवर' नाम से यह तकनीक विकसित की। उन्होंने बताया कि दीपक की गर्माहट से फूलों का इत्र तैयार किया जा सकता है। जीडी गोयनका के लैब इंचार्ज यशपाल ने ड्रिप मॉनिटरिंग मशीन बनाई।
विज्ञापन


यह मशीन ड्रिप खत्म होने से पहले मोबाइल पर अलर्ट भेजती है। ताजगंज बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा भाग्यश्री ने पुराने अखबारों से सजावटी वस्तुएं बनाईं। प्रदर्शनी में जैविक सब्जियां, मिट्टी की मूर्तियां और बिना प्रिजर्वेटिव वाले फूड प्रोडक्ट भी प्रदर्शित हुए।

निर्णायक मंडल ने यशपाल और गोपाल कुशवाह के स्मार्ट आईवी सिस्टम को प्रथम स्थान दिया। उन्हें चलते-चलते खेतों में छिड़काव करने वाले यंत्र के लिए भी पुरस्कृत किया गया। रीना गोयल और पिंकी जैन के स्मार्ट ब्लेंड फूड प्रोडक्ट को दूसरा स्थान मिला। खुशबू और चंचल के मेहंदी संबंधी नवाचार को तीसरा स्थान दिया गया। विजेताओं को क्रमशः आठ हजार, पांच हजार और तीन हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। पांच सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका) विश्व प्रताप सिंह ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग और नासा के वैज्ञानिक डॉ. आनंद राय, पूर्व प्रधानाचार्य रामनाथ गौतम भी मौजूद रहे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. निखिल जैन ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मेडल दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें