फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का खेल: बैंक के साथ ही कर डाला फ्रॉड, फर्जी दस्तावेज से ले लिया 45.20 लाख लोन

Sun, 25 Aug 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में चालबाज ने बैंक के साथ ही धोखाधड़ी कर डाली। फर्जी दस्तावेज से 45.20 लाख का लोन ले लिया। अदालत के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज हुआ है। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस, पुलिस आयुक्त, agra police, police commissioner - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र के दंपती शमसाबाद रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ाैदा से फर्जी दस्तावेज के आधार 45.20 लाख का होम लोन ले लिया। किस्त जमा न होने पर जांच की गई, तब पता चला कि जमीन और मकान पर तो किसी अन्य व्यक्ति का कब्जा है। पुलिस के सुनवाई न करने पर बैंक के तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक ने सीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। अदालत के आदेश पर सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक संजय यादव ने प्रार्थनापत्र में बताया कि देवरी रोड नगला वृंदावन सदर निवासी मनोज कुमार और उनकी पत्नी संजू देवी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर दिसंबर 2018 में 45.20 लाख का होम लोन लिया। एक भी किस्त जमा नहीं की। टीम भेजकर जमीन के बारे में जानकारी की गई।

जांच में पता चला कि वह जमीन तो पहले ही बिक चुकी है। आरोपी दंपती ने धोखाधड़ी कर बैंक से लोन स्वीकृत करा लिया। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें