फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: विकास में पिछड़ गया आगरा, कमिश्नर हुए सख्त; अधिकारियों को दे डाली ये चेतावनी

Sat, 18 Apr 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की विकास कार्यों में प्रदेश स्तर पर 71वीं रैंक आने पर मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप नाराज हो गए और खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली, श्रम, सिंचाई समेत कई विभागों को चेतावनी देते हुए योजनाओं पर मिशन मोड में काम करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकास कार्यों और जन-सुनवाई (आईजीआरएस) की सुस्त रफ्तार पर शुक्रवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी को खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आयुक्त सभागार में हुई मंडलीय समीक्षा बैठक में उस समय स्थिति असहज हो गई जब विकास कार्यों की रैंकिंग में आगरा प्रदेश के सबसे निचले पांच पायदान के 71वीं रैंक पर पाया गया। मार्च माह की रैंकिंग में फिरोजाबाद (32वें), मथुरा (24वें) और मैनपुरी (27वें) स्थान पर खिसके पाए गए। शिकायतकर्ताओं से संपर्क करने में मथुरा को छोड़ अन्य जिले पिछड़ गए।

 

उन्होंने सबसे ज्यादा असंतोषजनक फीडबैक वाले विद्युत, श्रम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। कहा कि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं हुआ तो जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। डिफाल्टर प्रकरणों को तत्काल खत्म करने का अल्टीमेटम भी दिया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं के कारण रैंकिंग गिरी है, उन पर मिशन मोड में काम किया जाए। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त उमेश मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी आगरा अरविंद बंगारी, मथुरा के सीपी सिंह, मैनपुरी के अंजनी कुमार सिंह, सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारी और मंडलीय अधिकारी मौजूद रहे।
 

विभागों में क्या रहा हाल
पशुपालन: मथुरा के मोगर्रा गो-संरक्षण केंद्र में तकनीकी मूल्यांकन न कराने पर कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने और आगरा के केंद्रों के लिए दूसरी किस्त जारी करने के निर्देश दिए।

 

शिक्षा व स्वास्थ्य: आगरा के सात गांवों को जल्द ओडीएफ प्लस मॉडल बनाने और 1081 स्कूलों को फर्नीचर से संतृप्त करने को कहा गया। जननी सुरक्षा योजना के रुके भुगतानों को पोर्टल सर्वे के बाद तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा व कृषि: पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने और सरकारी भवनों पर सोलर रूफटाप लगाने के कार्य को प्राथमिकता देने को कहा। कृषि विभाग को 21.64 प्रतिशत अधूरे किसान पंजीकरणों को तुरंत पूरा करने की हिदायत दी।

शिवाजी म्यूजियम के काम में देरी पर भी खफा
50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने शिल्पग्राम में यूनिटी मॉल निर्माण के लिए परिसर के रेस्तरां को खाली कराने का आदेश दिया। आगरा में बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और मथुरा के सर्किट हाउस निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए गति बढ़ाने के निर्देश दिए। ऐतिहासिक बटेश्वर धाम में पर्यटन विकास के लिए जमीन खरीद का प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के लिए कहा।
 
विज्ञापन

जुलाई में होगा वृहद पौधरोपण
आगामी पौधरोपण अभियान के बारे में आयुक्त ने सभी विभागों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के सफल पौधरोपण की प्रेजेंटेशन तैयार की जाए और जहां सुधार की गुंजाइश है, वहां अभी से काम शुरू हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें