फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने परखी शिकायत निस्तारण की गुणवत्ता

विज्ञापन
18एमएनपी-19-घिरोर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते मंडलायुक्त अमित गुप्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को मंडलायुक्त, आगरा मंडल अमित गुप्ता घिरोर पहुंचे। उन्होंने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। लोगों की शिकायतें सुनने के साथ ही उन्होंने निस्तारित शिकायतों की गुणवत्ता जांचने के लिए फोन पर फरियादियों से बात की। उन्होंने भूमि संबंधी मामले प्राथमिकता पर निस्तारित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जहां भी ग्राम सभा, तालाब की भूमि पर अनाधिकृत कब्जे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए। यदि पट्टे की भूमि पर किसी द्वारा अनाधिकृत कब्जा किया गया है तो उसे खाली कराएं। यदि मौके पर भूमि का रकवा कम है तो पट्टेदारों को बराबर-बराबर भूमि पर काबिज कराया जाए। कस्बा घिरोर निवासी एक व्यक्ति के विरुद्ध कस्बा निवासी चंद्रप्रताप सिंह ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष द्वारा सरकारी तालाब की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कर लिया गया है। मामले में उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार घिरोर द्वारा 30 अक्तूबर 2021 को मामले की जांच की गई। इसके बाद 17.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए कब्जा हटाने के आदेश दिए। लेकिन आज तक कब्जा नहीं हट सका। शिकायतकर्ता ने आरोपी को राजनीतिक रसूखदार बताया।
डीएम ने आधे घंटे में दिलाई परिवार रजिस्टर की नकल
शिकायतें सुनने के दौरान महटौली निवासी आकांक्षा ने पंचायत सचिव द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल न देने की शिकायत की। इस पर उन्होंने आधे घंटे के अंदर सचिव को बुलाकर मौके पर ही परिवार रजिस्टर की नकल दिलवाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, संयुक्त विकास आयुक्त शशि मौली मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीपी सिंह, परियोजना निदेशक केके सिंह, उप निदेशक कृषि डीवी सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत अतुल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें