फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के खाते से निकाले गए 1.03 लाख रुपये कराए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र निवासी युवक के खाते से 13 दिसंबर को ऑनलाइन ठगी कर 1.03 लाख रुपये निकाल लिए थे। शनिवार को साइबर सेल की टीम ने रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए। टीम अब शातिर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी मनमोहन सिंह ने कुछ दिन पूर्व एसपी अशोक कुमार राय को प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि एक ठग ने उनके मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड कराने के बाद खाते से 1.03 लाख रुपये निकाल लिए हैं। एसपी ने मामले की जांच साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को सौंपी थी, इसके बाद टीम के एक्सपर्ट सरयू कुमार, विजय सिंह, गौरव कुमार, महीपाल और मनोज कुमार ने धनराशि वापस कराए जाने को लेकर प्रक्रिया शुरू की। टीम ने खाते ठग के हाथों में पड़ने से पहले ही फ्रीज करा दिए। शनिवार को मनमोहन को खाते से निकाले गए रुपये वापस किए। साइबर सेल प्रभारी ने बताया कि ठग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें