एसएन में 15 मरीजों को डेंगू, तीन नए मरीज भर्ती
एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 15 मरीजों की एलाइजा जांच कराने पर डेंगू मिला है। इसमें आगरा और फिरोजाबाद के मरीज सबसे ज्यादा हैं। तीन नए मरीज भर्ती हुए हैं और दो मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन के डेंगू वार्ड में अभी 21 मरीज भर्ती हैं। इनमें से वायरोलॉजी लैब की जांच में 15 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई हे। इनमें आगरा और फिरोजाबाद के छह-छह मरीज हैं। मैनपुरी, एटा और हाथरस का एक-एक मरीज है। बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में आठ और मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में 13 मरीजों का इलाज चल रहा है। दो मरीजों की हालत खराब है, इनको प्लेटलेट्स चढ़ाए गए हैं।
एसएन में नौ जिलों से आ रहे हैं डेंगू के मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में आगरा समेत नौ जिलों के मरीज इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। इसमें फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कासगंज, अलीगढ़, मथुरा, शिकोहाबाद और औरैया के मरीज हैं। एसएन में फिरोजाबाद के 48, आगरा के 30 और शिकोहाबाद के सात, मैनपुरी के छह, एटा के चार और औरैया के तीन मरीज इलाज करा चुके हैं।
आगरा में झमाझम बारिश: शहर की 'लाइफ लाइन पानी-पानी', गाड़ियां बंद होने से लोग परेशान