फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराना तो सैंपलिंग पर देना होगा ध्यान

विज्ञापन
29एमएनपी-29-शहर के हॉटस्पॉट एरिया आवास विकास का निरीक्षण करते मंडलायुक्त - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। शहरी, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम कंटेनमेंट जोन में घर-घर जाकर कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम करें। पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की तत्काल सैंपलिंग कराई जाए। यह निर्देश आयुक्त आगरा मंडल अनिल कुुमार ने बुधवार को दिए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कोविड- 19, संचारी रोगों की रोकथाम की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने कहा कि जिले में 681 पॉजिटिव मरीजों के सापेक्ष 6315 कांटेक्ट ट्रेसिंग करते हुए सैंपलिंग कराई गई। प्रति पॉजिटिव केस औसतन 9.4 प्रतिशत कांटेक्ट ट्रेस किए गए हैं। 25226 व्यक्तियों की सैंपलिंग कराई गई है। रोजाना एंटीजन किट से कम से कम 500 लोगों की जांच की जाए। दवा व्यवसायियों, दुकानदारों, व्यापारियों, हथठेले वालों, सरकारी कार्मिकों की भी रैंडम तौर पर सैंपलिंग कराकर जांच कराई जाए।
मंडलायुक्त ने सीएमओ से कहा कि मोबाइल मेडिकल टीमों की संख्या बढ़ाई जाए। वर्तमान में 22243 व्यक्तियों के डाटा प्रतिदिन ट्रैक कर ऑनलाइन पोर्टल पर फीड किए जा रहे हैं। एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया अब तक 10901 व्यक्तियों के मास्क न लगाने पर चालान कर उनसे 22 लाख, 43 हजार 250 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। आयुक्त ने कलक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ ईशा प्रिया, संयुक्त विकास आयुक्त अशोक बाबू मिश्र, नोडल अधिकारी ईश्वरचंद, अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उप निदेशक सांख्यिकी नवीन चतुर्वेदी, एडीएम बी.राम, एएसपी मधुबन कुमार सिंह, सीएमओ एके पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें