29एमएनपी-01-एनआईसी में वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और किसान
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कृषि विभाग की ओर से ‘वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ’ कार्यक्रम का ऑनलाइन आयोजन किया गया है। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विशेषज्ञों ने जैविक खेती और कीट प्रबंधन की जानकारी दी।
कलक्ट्रेट स्थित जिला सूचना विज्ञान केंद्र में कृषि विभाग के अधिकारी और किसान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि जमीन की घटती उर्वरा शक्ति और गिरते उत्पादन को बढ़ाने के लिए जैविक खेती ही एक उपाय है। उन्होंने किसानों को फसलों मेें बर्मी कंपोस्ट, गोबर की खाद और नाडेप आदि का प्रयोग करने के लिए कहा। वहीं टिड्डी से बचाव के लिए विशेष जोर दिया गया। किसान सम्मान निधि को लेकर आ रही समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान उप कृषि निदेशक डीवी सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह, अरविंद कुमार व अन्य मौजूद रहे।