फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्म में शामिल हों मतदाता के नाम

विज्ञापन
01एमएनपी-60-कस्बा करहल में गेस्ट हाउस से बाहर आते आयुक्त आगरा मंडल अनिल कुमार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। आयुक्त आगरा मंडल आगरा अनिल कुमार ने शनिवार को विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के दौरान मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने में धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने से पहले संबंधित को नोटिस तामील कराया जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने पाया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान इपिक रेशियो में सुधार हुआ है साथ ही महिला मतदाताओं के अधिक नाम शामिल किए गए हैं। इस कारण मतदाता सूची में लिंग अनुपात में भी सुधार हुआ है। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 19638 फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं। इनको मतदाता सूची में शामिल कराने में देरी की जा रही है।
इस पर उन्होंने निर्देश दिए जितने फार्म मिले हैं उन्हें शीघ्र मतदाता सूची में शामिल कराया जाए। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ नगेंद्र शर्मा, एडीएम अधिकारी बी राम, एसडीएम सदर रजनीकांत, करहल रतन वर्मा, भोगांव सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें