फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजोम कुंड में गंदगी देख डीएम नाराज

विज्ञापन
01एमएनपी-55-औंछा स्थित च्यवन ऋषि कुंड का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
औंछा। कस्बा के पवित्र च्यवन ऋषि आश्रम का शनिवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मंदिर के गर्भ गृह के दर्शन कर मंदिर के ठीक पीछे स्थित पवित्र अजोम कुंड का निरीक्षण किया। अजोम कुंड में गंदगी पर नाराजगी प्रकट करते हुए मौके पर ही प्रधान प्रतिनिधि व तहसीलदार को बुलाकर सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने तहसीलदार अजीत कुमार और प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र देव को मौके पर बुलाते हुए निर्देश दिए कि एक माह के अंदर अजोम कुंड की सफाई, लाइट की व्यवस्था, पानी व पौधे लगा कर आदर्श तालाब बनाया जाए। मंदिर प्रबंधक विवेक गिरी ने बताया कि मंदिर पर आने वाला चढ़ावे के करीब 20 लाख रुपये तहसील में जमा हैं।
इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल तहसील में जमा धनराशि का मंदिर के जीर्णोद्धार में लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थों से कहा कि वह जल्द ही अजोम कुंड का निरीक्षण करेंगे। जिलाधिकारी ने समाजसेवियों से भी इस कार्य में अपनी सहभागिता की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें