व्यावसायिक सिलिंडर पर मंगलवार को 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब ये 2049.50 रुपये का मिलेगा। आगरा के ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि एक फरवरी को 1944.50 रुपये का सिलिंडर था। एक मार्च को नई कीमत आने पर इसमें 105 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।
अब इसकी कीमत 2049.50 रुपये है। नई दर से इसकी बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई है। आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि तीन महीने से लगातार व्यावसायिक सिलिंडर के दाम कम हो रहे थे, इस बार बढ़ गए हैं। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत यथावत हैं।
छह माह में बढ़े 278 रुपये
- अक्तूबर : 1771.50 रुपये
- नवंबर : 2038 रुपये
- दिसंबर : 2139 रुपये
- जनवरी : 2036.50 रुपये
- फरवरी : 1944.50 रुपये
- मार्च : 2049.50 रुपये