फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फतेहपुर सीकरी स्मारक के 100 मीटर में व्यावसायिक गतिविधियां होंगी बंद, डीएम ने दिए ये निर्देश

Thu, 01 Dec 2022 07:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जी-20 की मेजबानी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नवनीत चहल ने फतेहपुर सीकरी स्मारक का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीकरी स्मारकों में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
स्मारक का निरीक्षण करते डीएम नवनीत चहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 की मेजबानी भारत को मिलने पर अगले साल विदेशी प्रतिनिधि मंडलों के आगरा में आने की संभावना के मद्देनजर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी नवनीत चहल ने फतेहपुर सीकरी स्मारक का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सीकरी स्मारक में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन कराया जाएगा। 100 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां बंद होंगी।

विज्ञापन

 
जी-20 की मेजबानी भारत को मिलने पर स्मारकों में सुधार व अन्य विकास कार्यों के मद्देनजर जिलाधिकारी नवनीत चहल बृहस्पतिवार की शाम करीब 4:30 बजे फतेहपुर सीकरी स्मारक पहुंचे। कई स्मारकों के गुंबदों पर लगी काई को साफ करने के निर्देश दिए। जोधाबाई पैलेस में लगी एएसआई की बुक स्टॉल पर बिजली न होने पर नाराजगी जताई। 

जिलाधिकारी ने कहा कि इस स्टॉल पर विभाग की ओर से प्रकाशित आगरा के स्मारकों की पुस्तकों का ज्यादा प्रदर्शन किया जाए। उन्होंने कहा कि जी-20 के तहत विभिन्न देशों से आने वाले विभिन्न भाषाई लोगों को उनकी भाषा में स्मारकों की जानकारी देने की व्यवस्था की जाए। ऑडियो टेप भी तैयार कराए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'पूरी तरह बैन कराएं प्लास्टिक'

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बुलंद दरवाजा परिसर में एएसआई की रसायन शाखा द्वारा बुर्जों के कराए जा रहे ट्रीटमेंट को भी देखा। नीचे फैली गंदगी को देखकर उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि यहां पर प्लास्टिक पूरी तरह बैन की जाए। नगर पालिका से मिलकर सफाई कराने के निर्देश दिए। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ध्यान में रखकर स्मारक परिसर के सौ मीटर में व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराने के लिए पुलिस, प्रशासनिक व एएसआई आपस में समन्वय स्थापित करें। 

जिलाधिकारी ने हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में चादरपोशी भी की। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अनुज नेहरा, वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद, संरक्षण सहायक दीपक नौहवार, प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें