फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: किराये के रुपये मांगने पर की थी हनी गुप्ता की हत्या, आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार

Thu, 01 Dec 2022 06:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

शिकोहाबाद की पंजाबी कॉलोनी में 29 नवंबर की रात एक युवती की हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई ने ई-रिक्शा चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
रिंकी उर्फ हनी गुप्ता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की पंजाबी कॉलोनी में 29 नवंबर की रात हुई युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक ई-रिक्शा खड़ा करने और चार्जिंग का किराया मांगने पर युवती की लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर लोहे की रॉड बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


गुरुवार को एसपी ग्रामीण रण विजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पंजाबी कॉलोनी निवासी रिंकी उर्फ हनी गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी रिंकू दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी और मृतका के मध्य किराये के रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने हनी गुप्ता के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। 

भागने की फिराक में था आरोपी 

मृतका के भाई गौरव गुप्ता ने रिंकू दिवाकर पुत्र रामगोपाल निवासी ज्ञान भारती स्कूल वाली गली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी रिंकू को 30 नवंबर को शहर से बाहर भागने की फिराक में रोडवेज बस स्टैंड के पास से वाहन का इंतजार करते समय दबोच लिया। 

विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में रिंकू ने बताया कि हनी ने ई-रिक्शा को खड़ा करने और चार्जिंग का किराया 7500 रुपये की मांग की थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। तभी गुस्से में आकर रिंकू ने हनी के सिर में लोहे की रॉड मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 

48 घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा 

एसपी ग्रामीणने हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा करने पर प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा और पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से टीम को प्रशस्तिपत्र दिलाया जाएगा। टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक आशीष कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, विक्रांत तोमर के अलावा हैड कांस्टेबल संतोष कुमार और कांस्टेबल रवीश कुमार शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें