फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ अब लौैट चलें...नौ साल बाद लौटीं खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नौ साल की दूरियां नौ मिनट में खत्म हो गईं। बेटे का हवाला दिया तो पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की दीवार टूट गई और खुशियां लौट आईं। पति ने सिर झुकाकर कहा कि वह अब बदल गया है। पत्नी के कहे अनुसार काम करेगा, सभी जिम्मेदारी निभाएगा। पत्नी बोली, जो कहोगे वह करूंगी। दोनों की आंखों में आंसू आ गए। परिवार परामर्श केंद्र से दोनों साथ गए।
विज्ञापन

अछनेरा निवासी युवती की शादी 10 साल पहले थाना सिकं दरा क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। दोनों के एक बच्चा है। शादी के एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए। पत्नी का कहना था कि पति छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता, हाथ भी छोड़ देता था। परेशान होकर वह मायके चली गई थी। पति न तो उसे लेने गया न बच्चे से मिलने। पत्नी नौ साल से पति से अलग रही थी। इस बीच कई बार दोनों में सुलह की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी। अन्य जगह संबंध जोड़ने की कोशिश हुई लेकिन धोखा ही मिला। युवती की शिकायत पर करीब चार महीने पहले मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। दोनों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। चार काउंसिलिंग के बाद रविवार को काउंसलर डॉ. शिव कुमार सिंह ने दोनों को समझाया तो बात बन गई।
परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को 30 मामलों में काउंसिलिंग की गई। छह दंपती गिले-शिकवे भुलाकर साथ-साथ गए। चार मामलों में सुलह की उम्मीद खत्म होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं अन्य मामलों में अगली तारीख दी गई।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र निवासी युवती आठ साल से धनौली के रहने वाले युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। युवती का कहना है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। मामले में युवक के खिलाफ मुकदमे की संस्तुति की गई है।
शास्त्रीपुरम निवासी युवती की शादी दो साल पहले रामबाग के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। युवती का कहना है कि पति इंजीनियर है, अच्छा कमाता है लेकिन उसे खर्चे के लिए पैसे नहीं देता। उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता। पति ने आरोप को गलत बताया। उसका कहना था कि वह पत्नी की हर जरूरत का ख्याल रखता है। मामले में रविवार को तो बात नहीं बनी लेकिन सुलह की उम्मीद को देखते हुए अगली तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें