फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परीक्षा शुल्क जमा न करने वाले महाविद्यालयों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम, तृतीय और पंचम व परास्नातक की प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 दिसंबर को समाप्त हो गईं। कई महाविद्यालयों का स्नातक और परास्नातक के प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क समर्थ पोर्टल पर नहीं दिख रहा था। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा शुल्क जमा न करने वाले महाविद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कई महाविद्यालयों का परीक्षा शुल्क समर्थ पोर्टल पर नजर नहीं आ रहा है। ऐसे महाविद्यालयों की अंतिम सूची तैयार की जा रही है, जो दो दिन में जारी कर दी जाएगी। परीक्षा शुल्क जमा न करने वाले महाविद्यालयों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और प्रयोगात्मक परीक्षा के पैनल से भी वंचित किया जा सकता है। सभी महाविद्यालयों को 24 दिसंबर तक शुल्क अनिवार्य रूप से जमा कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें